परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देर शाम तेनुआ-सोहागरा रोड पर सघन जांच अभियान के तहत स्कॉर्पियों में लदी भारी मात्रा में शराब बरामद किया तथा चालक सह धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक देवरिया जिले के रुदलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी राहुल सिंह है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि सोहागरा-तेनुआ मोड़ पर सघन जांच अभियान चल रहा था। उसी समय सोहागरा की तरफ से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो (बीआर 29 ई 1237) को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख चालक गाड़ी रोकने के बजाए तेज गति से लेकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसके पीछा कर गुठनी चौराहे पर स्कॉर्पियो सहित चालक सह धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमें करीब सौ कार्टन अंग्रेजी शराब पाया गया जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चालक को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…