परवेज अख्तर/सिवान : गोरेयाकोठी विधानसभा प्रभारी अनुरंजन मिश्रा के नेतृत्व में गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के भिट्ठी शक्ति केंद्र के पुरंदरापुर बाजार में बुधवार को मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी मिश्रा ने कहा कि फिर से मोदी सरकार के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर लगाएंगे, कमल निशान का झंडा लगाएंगे। लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों से अवगत कराकर इस कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में दर्जनों घरों की दीवारों पर भाजपा का स्टीकर चिपकाया गया। मिश्रा ने कहा कि आज भारत का विश्व में परचम लहरा रहा है, जो भाजपा के मुखिया नरेंद्र मोदी का श्रेय है। जनता पुनः मजबूत सरकार के पक्ष में होगी, मजबूर सरकार की नहीं। विपक्ष के पास नेता व नीति का अभाव है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, राजीव रंजन पांडेय,पीयूष श्रीवास्तव, जगमोहन तिवारी, वसी अहमद खान,रामदेव साह, जनार्दन, अवध राय, सुरेश साह, अवध किशोर उपाध्याय, मंगल भगत, सुरेश साह, कपिल भगत, देवेंद्र गिरि, कुबेर प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…