CM नीतीश के करीबी नेता ने शराबबंदी को दिखाया ठेंगा, नशे में धुत गीत गाते और नाचते आए नजर, वीडियो VIRAL

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
उटपटांग हरकतों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले सीवान के बड़हरिया विधानसभा से जेडीयू के पूर्व विधायक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले नेता श्याम बहादुर सिंह फिर एक बार सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे नशे में चूर होकर कभी गाना गाते, कभी नाचते तो कभी किसी महिला जनप्रतिनिधि पर अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं.

पूर्व विधायक ने शराबबंदी को दिखाया ठेंगा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह शराब के नशे में चूर हैं. कुछ लोग उनको घेरे हुए हैं, जिसमें एक शख़्स उनसे देशी या विदेशी सिगरेट लेने की बात पूछता है, तो वे देशी मांगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सीवान के बड़हरिया से आरजेडी उम्मीदवार के हाथों हारने का गम पूर्व विधायक को अभी तक सता रहा है. ऐसे में वे इससे जोड़कर अश्लील गीत भी गाते दिख रहे हैं.

महिला पर की अभद्र टिप्पणी

वहीं, वीडियो में वे पंचायत चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद पूछते दिख रहे हैं कि यहां से जिला पार्षद कौन बना है. इस पर महिला का नाम बताए जाने पर भी वे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं. वीडियो पचरुखी प्रखंड क्षेत्र का है.

पूर्व विधायक ने जमकर किया डांस

वहीं, दूसरा वीडियो, पचरूखी प्रखंड के सूरवाला पंचायत का है, जहां से पूर्व विधायक के करीबी विनोद सिंह की पत्नी ज्ञानति देवी ने जीत हासिल की है. ऐसे में जीत की बधाई देने पहुंचे पूर्व विधायक खुशी के मारे ” झुमका गिरा रे, सुरवाला पंचायत में” गीत गाते हुए नाचते नजर आ रहे हैं.

मालूम हो कि बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पचरुखी प्रखंड में पांचवे चरण में चुनाव हुए थे, जिसमें 26 अक्टूबर को हुई मतगणना में सहलौर पंचायत से उनके बेटे संजय कुमार सिंह ने दूसरी बार बाज़ी मारी हैं. वहीं, चुनाव परिणाम आने के बाद पूर्व विधायक जीते हुए लोगों को बधाई देने निकले थे.

सीएम नीतीश के करीबी हैं श्याम बहादुर

ज्ञात हो कि, श्यामबहादुर सिंह सीएम नीतीश के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं. वो बड़हरिया विधानसभा के पूर्व विधायक हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री “सर” कहकर बुलाते हैं. हालांकि, उनकी वजह से अक्सर पार्टी और मुख्यमंत्री की किरकिरी होती रहती है. इसके बावजूद पार्टी उनपर कार्रवाई नहीं करती.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026