Categories: पटना

EOU की छापेमारी, थानेदार निकला करोड़पति, आय से 75 प्रतिशत अधिक निकली संपत्ति, 11 बैंक खाता सील….

पटना: अवैध बालू खनन मामले में वर्तमान के जक्कनपुर और तत्कालीन बख्तियारपुर थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा के तीन ठिकानों पर EOU ने आज छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो फ्लैट की जानकारी मिली। दोनों फ्लैट पत्नी रश्मी शर्मा के नाम पर है। साथ में थानेदार की पत्नी के बैंक खाता में जमा 9280770 रुपये की जानकारी मिली।

EOU के अनुसार अपनी नौकरी काल में जितनी आय होनी चाहिए थी उससे 75 प्रतिशत अधिक आय इनके पास से मिली। EOU के अनुसार थानेदार के पास 20312570 की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। थानेदार के 11 बैंक खाता को फ्रीज कर लिया गया है। साथ में एक लाकर को भी फ्रीज किया गया है। इन खातों और लाकर के जांच के बाद ही और संपत्ति…जेवरात व जमीन के कागजात के बारे में पता चलेगा।

आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने कांड संख्या 22/ 2021 29 अक्टूबर को दर्ज किया। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद जक्कनपुर के थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा के आरा गार्डन स्थित श्रेया अपार्टमेंट 104 नंबर एवं कार्यालय तथा मकेर सारण स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की गयी थी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026