परवेज अख्तर/सिवान : सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त गांव के ही मुरली मनोहर पांडेय के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों ने घायलावस्था में मुरली मनोहर पांडेय को इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को गोली सीने के बाएं तरफ लगी थी। इधर सूचना मिलने के करीब पांच घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर मृतक के परिजनों में काफी आक्रोश था। सूचना पर मुख्यालय से एएसपी कांतेश मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर शांत करा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। वहीं सदर अस्पताल में एक बार फिर से मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ संबंधित थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने लगे। लेकिन बाद में समझाने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। घटना का कारण दो पट्टीदारों के बीच भूमि विवाद बताया जाता है। पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के घर से एक क्षतिग्रस्त कार को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुरली मनोहर पांडेय तथा सनोज पांडेय के बीच चार दिनों से भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। जिस भूमि को लेकर विवाद था वहां एक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुरली मनोहर पांडेय घर लौट रहे थे। तभी सनोज पांडेय ने उन्हें गोली मार दी। गोली सीने के बाईं तरफ लगी, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने मां-बाप के इकलौते संतान थे तथा घर के कमाऊ सदस्य था। वे गृहस्ती कर घर का खर्च चलाते थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…