गुठनी

मुरली मनोहर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : चाचा की हत्या के मामले में फरार चल रहे सनोज पांडेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिन भर चक्कर काटती रही। वहीं देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपित किए गए सनोज पांडेय के पिता सरल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। सरल पांडेय की गिरफ्तारी पड़ोसी के घर से हुई। पुलिस के मुताबिक सरल पांडेय की भी घटना में संलिप्तता है, इसके आधार पर गिरफ्तार किया गया है। सरल पांडेय गोपालगंज के भोरे प्रखंड के एक मध्य विद्यालय में शिक्षक है।

परिजनों के विलाप से माहौल हुआ गमगीन

दरौली के नेपुरा गांव में मुरली मनोहर पांडेय की हुई हत्या के बाद उनके परिजनों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। परिवार की महिलाओं का रोना विलापना सबकी आंखे नम कर दे रहा था। मुरली पांडेय के बड़े पुत्र अमर पांडेय पटना सचिवालय में सहायक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और छोटे पुत्र अजय गांव रहकर पढ़ाई करता है। मुरली मनोहर पांडेय मुरली बाबा के नाम से जाने जाते थे जो काफी सज्जन थे। मुरली बाबा की छोटी बेटी सुषमा की शादी तय करने में लगे थे और कई जगह बाते चलाई थी। उनकी पत्नी मंजू देवी विलाप में कई बार नर्वस हो गई हैं। अब उनको अविवाहित बेटे और बेटी की चिंता सताए जा रही है।

आरोपितों के घर लटका ताला

मुरली मनोहर पांडेय की हत्या करने के बाद सनोज पांडेय पूरे परिवार के साथ घर छोर फरार हो गए हैं। उसके घर पर ताला लटक गया है। उसके घर की महिला पुरुष सभी सदस्य फरार हो गए हैं। घर के बाहर वीरान पड़ी कुर्सियां यत्र तत्र पड़ी हुईं हैं। दरवाजे पर पड़े उसके कार का शीशा फूटा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026