Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महराजगंज में युवक के साथ मारपीट, रुपये व सोने की चैन छिनतई

परवेज अख्तर/सिवान:- महराजगंज शहर के पसनौली नहर के समीप मोटरसाइकिल से जा रहे युवक युवती को रोकर तीन लोगो ने मारपीट कर सोने का चैन तथा 12 हजार रूपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में दरौदा थाने के भाउछपरा निवासी सुरेश सिंह के पुत्र राज रौशन सिंह अपने मोटरसाइकिल से अपनी कालेज की दोस्त नन्दनी कुमारी के साथ बैक से पैसा निकाल घर जा रहे थे तभी पसनौली नहर के समीप पहले से तीन व्यक्ति खडे थे। उन लोगों ने मेरा मोटरसाइकिल रूकवा कर पुछे कि तुमलोग कहा घुम रहे हो।राज रौशन ने पुछा तुमलोग कौन होते हो पुछने वाले। इसी बात पर तीनों मारपीट करने लगे और नन्दनी बचाने आयी तो तीनों ने उन के साथ भी मारपीट किया। उन तीनों ने बैंक से निकासी के रूपये तथा सोने का चैन भी छिन लिये। राज रौशन सिंह ने थाने में आवेदन देकर पसनौली गांव के संदीप सिंह, कौशल सिंह और चन्दन सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024