परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के लिए बनाए कोरेनटाइम सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा रविवार से मंगलवार के दिन तक किए गए सभी 129 संदिग्धों के जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिससे अनुमंडल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इस संबंध में नवोदय विद्यालय के कोरेनटाइन सेंटर की विधि व्यवस्था में लगे उचकागांव सीओ रामबचन राम ने कहा कि बुधवार के दिन केंद्र पर पहुंचे 48 नए संदिग्ध लोगों के कोरोना वायरस की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सैंपल लिया गया है। वहीं केंद्र पर पहुंचे सभी 48 लोगों को निगरानी के लिए कोरेनटाइन सेंटर में रखा गया है। जबकि इसके पूर्व में 3 दिनों के अंदर हुई जांच में सभी 129 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद निगेटिव रिपोर्ट वाले सभी संदिग्धों को अपने घर में ही कोरेनटाइन रहने का निर्देश देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से उनके घर तक छोड़ दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…