परवेज अख्तर/सिवान:
पचरुखी थाने के आलापुर गांव में बुधवार की दोपहर कुआं में गिरने से 38 वर्षीय व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक आलापुर निवासी नागेंद्र सिंह (38) पिता सुदामा सिंह है. जो बुधवार को घर से तकरीबन 60 फुट दूरी पर स्थित कुआं के किनारे बैठकर धूप ले रहा था. तभी अचानक गहरे कुआं में गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. कुआं तकरीबन 25 फुट गहरा था.
घटना के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि मृतक कुआं के किनारे बैठकर धूप ले रहा था. तभी अचानक आंख झप जाने से वह कुआं में गिर गया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. चीख चित्कार से समूचा माहौल गमगीन हो गया. पत्नी सिमा देवी का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के दो बच्चे यथा ऋतिक कुमार (2) व रिया कुमारी (4) शामिल है. मिर्तक की शादी 2014 में हुई थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…