Maharajganj News

महाराजगंज में बिल न भरने वाले 20 बकायेदारों की बत्ती गुल

परवेज अख्तर/सिवान:
बिजली विभाग ने बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जिन उपभोक्ताओं ने चार महीने से अधिक तक बिजली का बकाया जमा नहीं किया है, उन पर विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। महाराजगंज के विधुत कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार के निर्देश पर जेई नीरज कुमार ने लाईनमैन के साथ बुधवार को शहर के पुरानी बाजार व पसनौलीगगन मे  अभियान चलाकर 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए. राजस्व वसूली पर बिजली विभाग जोर दे रहा है. जिसके चलते विभाग ने बकाएदारों को चिह्नित किया. इसके बाद बिजली विभाग ने बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है. मार्च 2021 तक टीम बिजली बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. बिजली बिल की शत-प्रतिशत वसूली न होने की स्थिति में बिजली कंपनी ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के जिन उपभोक्ताओं के पांच हजार की राशि से अधिक के बिजली बिल बकाया है.

उनके घरों और प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए अभियान शुरू किया है.जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने चार माह से बिल जमा नहीं किया है. चार माह से अधिक बकाया या दस हजार रुपए बकाएदारों का पहले लाइन कटा जा रहा है. बुधवार को शहरी में 20 और ग्रामीण में 62 बकाएदारों का कनेक्शन काटे गए हैं। ये अभियान मार्च तक चलेगा। इसको लेकर इस तरह के उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है.

वही जेई नीरज कुमार ने बताया कि शहर के पुरानी बाजार निवासी चन्द्रकला गुप्ता पर 43523 रूपये, जगरनाथ हलुआई पर 11800, मनोज कुमार पर 32253, पुजा गारमेंट पर 18700, विजय कुमार पर 15407, रमावती देवी पर 13634, शैल देवी पर 127206, मनोज कुमार पर 52761 बिहारी लाल पर 30078,गोपाल जी पर 27695 तथा पसनौली गगन निवासी मो शाबिर पर 22394, शाबिर हुसैन पर 30432,उर्मिला देवी पर 12042, नजरूलाह बारी पर 18005,फुल कुमारी 74694,सलमा खातुन पर 19678,तजरूम निशा पर 42033, इमाम हुसैन पर 14870, चन्द्रगुप्ता प्रसाद पर 34994रूपये का बिजली बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन काटा दिया गया है. जेई नीरज कुमार ने बताया कि महाराजगंज शहर में विद्युत उपभोक्ताओं को 20 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. फिर भी बहुत से उपभोक्ताओं के द्वारा विद्युत विपत्र समय पर जमा नहीं किया जा रहा है जिसके चलते नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को राजस्व की क्षति हो रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026