सिवान के दारौंदा में विदेश से आया व्यक्ति मिला संक्रमित, हड़कंप

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के गुठनी, पचरुखी, हुसैनगंज, रघुनाथपुर, आंदर, दारौंदा आदि प्रखंडों में मंगलवार को कुल 955 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें एक युवक पाॅजिटिव पाया गया, जबकि 955 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दारौंदा में 53 लोगों की जांच की गई। इस दौरान में एक युवक पाजिटिव पाया गया। जिस युवक की जांच रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है, वह कुछ दिन पूर्व ही विदेश से घर लाैटा है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को घर में ही आइसोलेशन कर दिया गया है। इनके परिवार सहित अन्य लोगों की कोविड जांच हुई।

सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर दारौंदा पुलिस कोड़ारी खुर्द गांव के समीप सख्ती से लोगों को मास्क का उपयोग कराने में जुटी थी। मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को कोविड वैरिएंट ओमिक्रोन से बढ़ते प्रकोप को ले लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी गई। इसके अलावा गुठनी स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन कीट से 105 तथा आरटीपीसीआर से 25, पचरुखी में एंटीजन कीट से 105 तथा आरटीपीसीआर से 70, हुसैनगंज में एंटीजन कीट से 230 तथा आरटपीसीआर से 103, रघुनाथपुर में एंटीजन कीट से 81 तथा आरटीपीसीआर से 77 लोगों की जांच हुई। वहीं आंदर में एंटीजन कीट से 111 की जांच की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026