✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकरी गांव में मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद सदर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जमसिकरी गांव निवासी प्रभात कुमार के रूप में हुई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्वजनों ने बताया कि मृत प्रभात कुमार सिवान-मैरवा मुख्य सड़क स्थित जमसिकरी गांव में सड़क किनारे खड़ा था,तभी तेज रफ्तार में एक अज्ञात वाहन आई और धक्का मारकर फरार हो गई। प्रभात घायल होकर सड़क किनारे गिर गया। प्रभात को खून से लथपथ देख स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने बताया कि प्रभात की मौत से परिवार का चिराग बुझ गया। पिता विक्रमा राम रिक्शा चलाने का काम करते हैं।प्रभात की मौत के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…