परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड के अरंडा स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार के नेतृत्व में सैंपल कलेक्शन कैंप का आयोजन किया गया. कलेक्शन सेंटर पर अन्य प्रान्तों से आए कुल 29 प्रवासियों का कोरोना संबंधित सैंपल जांच के लिए लिया गया. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे प्रवासियों की रेंडम जांच के तहत सैंपल लिया गया. साथ ही सभी प्रवासियों को पुनः होम कोरेंटिन के लिए भेज दिया गया. मौके पर जिले के मेडिकल टीम के अलावे डॉ रवि शंकर सिंह, डॉ अमरनाथ चौरसिया,डॉ नफिस हैदर, सहित प्रबंधक व अशलम फारूकी, बीसीएम आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…