Categories: पटना

एक थानेदार ने 4 महीने में की 3 बार ‘बदतमीजी’, SSP ने नहीं लिया कोई भी एक्शन, VIP ने कहा- जल्द कार्रवाई हो

पटनाः आए दिन अभद्रता करने के लिए सुर्खियों में रहने वाले सचिवालय थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता का कई बार वीडियो आ चुका है लेकिन वरीय अधिकारी या पटना के एसएसपी ने वीडियो देखने के बाद भी कार्रवाई नहीं की. शुक्रवार को यही थाने एक वरिष्ठ पत्रकार से दुर्व्यवहार कर बैठा. बीच बचाव करने के लिए सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा पहुंची. उन्होंने कार्रवाई की बात कह मामला शांत कर दिया. इधर मुकेश सहनी की पार्टी ने कार्रवाई की मांग की है और घटना की निंदा की है.

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शनिवार को कहा कि आरजेडी के यहां शुक्रवार को इफ्तार पार्टी के आयोजन के दौरान काफी भीड़ जुटी थी. इस दौरान पत्रकार लोग भी समाचार संकलन में जुटे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के पहले ही वहां विधि व्यवस्था को लेकर एक पुलिस निरीक्षक ने पटना के वरिष्ठ पत्रकार से जान बुझकर धक्का मुक्की की. पहले भी ऐसे मामले आए हैं. इस पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए.

चार महीने में तीन बार थानेदार ने की ऐसी गलती

बता दें कि इससे पहले भी सीपी गुप्ता दो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है. सबसे बड़ी बात है कि जांच भी होती है और क्लीन चिट दे दी जाती है. 4 महीने में 3 बार अभद्र व्यवहार करने के मामले सीपी गुप्ता पर लगाए गए हैं. जिसमें दो बार महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग का आरोप लगा है. पहले जनवरी में दो महिलाओं के साथ थाने में अभद्र व्यवहार किया. दूसरी बार उसने फिर एक एनजीओ की महिला के साथ बदतमीजी की. शुक्रवार को तीसरी बार वरिष्ठ पत्रकार के साथ ऐसी हरकत की.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026