परवेज अख्तर/सिवान: सिवान जिले में शनिवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हसनपुरा थाना क्षेत्र के रजनपुरा लंगड़पुरा मोड़ के समीप जेसीबी और जीप की सीधी टक्कर में एक की मौत हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृत हसनपुरा थाना क्षेत्र के सहुली गांव निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद सिवन-सिसवन मुख्य पथ पर यातायात परिचालन बाधित हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी लोग जीप में सवार होकर मेहंदार मंदिर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
बताया जाता है कि मेहंदार मंदिर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाराती जीप पर सवार होकर जा रहे थे। संख्या जाता होने पर कुछ लोगों के वाहन की छत पर भी बैठने की बात सामने आ रही है। इसी बीच हसनपुरा थाना क्षेत्र के रजनपुरा लंगड़पुरा मोड़ के समीप जैसे ही जीप पहुंची सामने से आ रही जेसीबी से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में जीप पर सवार एक की मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…