परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला में शनिवार की देर रात विषैले सांप ने एक किशोरी को डस लिया. उसके बाद परिजन किशोरी को लेकर सिवान इलाज के लिए जा रहे थे की रास्ते मे ही कर्णपुरा के आसपास उसकी मौत हो गई. परिजन किशोरी का शव लेकर वहीं से लौटने लगे. तभी कुछ ग्रामीणों ने किशोरी को झाड़-फूंक से ठीक हो जाने का आश्वासन परिजनों को दिया.
तब परिजन किशोरी को लेकर सारण जिले के किसी गांव में झाड़-फूंक के लिए ले गए. बावजूद कोई फायदा नही हुआ. उसके बाद परिजन किशोरी के शव को लेकर रविवार की दोपहर घर लौट आये. मृत किशोरी बसंतपुर थानाक्षेत्र के शहरकोला निवासी अमरेंद्र राय की पुत्री नंदनी कुमारी(14) बताई जाती है.
घटना के बारे में बताया गया की शनिवार की देर रात नंदनी अपने घर में खिड़की से साबुन निकालने गई थी. उसी दौरान एक सांप ने किशोरी को डस लिया. परिजनों ने बताया की आनन-फानन में किशोरी को इलाज के लिए वाहन से सिवान ले जा रहे थे की रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…