Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

को-ऑपरेटिव बैंक के सीए की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे में फंदे में झूलता मिला शव

परवेज अख्तर/सिवान :- रविवार को महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में सीवान को-ऑपरेटिव बैंक के सीए पुष्कर कुमार अपने किराए के कमरे में मृत पाये गये. उनका शव कमरे में फंदा से लटका मिला. मकान मालिक हृदयेश्वर पांडे ने बताया कि मकान के ऊपरी मंजिल में वे किराए में रहते थे. उन्होंने बताया कि सीए पुष्कर कुमार लंबे समय से सीवान को-ऑपरेटिव बैंक में कार्य करते थे.

रविवार की सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो, मकान मालिक ने बैंक के कर्मचारी को सूचना दिया.जिसके बाद एक लड़के ने खिड़की के रास्ते जाकर अंदर से दरवाजा खोला. उसके बाद मकान मालिक सहित अन्य लोग अंदर जाकर देखा तो पुष्कर अपने कमरे में बेड के ऊपर पंखे में लगे फंदे से लटके हुए मिले. बताते चलें कि मृतक पुष्कर कुमार कॉन्करेंट ऑडिटर टीम के सदस्य थे. वे आलोक सिंह फॉर्म्स में कार्यरत एक सदस्य थे, और सीवान जिला के प्रभारी भी थे.

वे सारण के मांझी प्रखंड के नरवन निवासी के रहने वाले थे. उनका पूरा परिवार पटना के राजेंद्र नगर रोड नंबर तीन में रहता है. सूचना पर पहुंचे महादेवा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी. सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ददन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गये. सूत्रों की माने तो मृतक पुष्कर कुमार का छपरा कोर्ट में किसी प्रकार का केस चल रहा था. जिसको लेकर वो काफी चिंतित रहते थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026