Siwan News

ट्रेन पकड़ दिल्ली जा रही किशोरी को ने टीटी ने पकड़ा, परिजनों को दी सूचना

परवेज़ अख्तर/सिवान:- सोमवार को जंक्शन पर टीटी ने एक किशोरी को पकड़ लिया. टीटी से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन टिकट एक्जामिनर सीवान जंक्शन पर आने जाने वाले यात्रियों की टिकट की जांच कर रहे थे. उसी समय प्लेट फार्म एक पर एक 16 वर्षीय किशोरी दिखी. टीटी ने किशोरी से टिकट की मांग किया. जिसके बाद किशोरी ने कहा कि आप हमको दिल्ली की कोई भी ट्रेन में बैठा दे, हमको दिल्ली जाना है. उससे पूछा गया कि तुम्हारे साथ कौन है तो उसने कहा कि मैं अकेली हूं. पूछे जाने पर किशोरी ने एक नंबर बताया. जिसके बाद उस नंबर से संपर्क की गयी तो घरवालों ने कहा कि एक घंटे में पहुंच रहे हैं. फिर दुबारा संपर्क किया गया तो उसने कहा कि उसको जहां जाना है उसे वहां जाने दे. जिसके बाद टीटी ने इस मामले को आरपीएफ के पास ले गये. आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय सिंह ने टीटी को कहा कि आप इस किशोरी को चाइल्ड केयर सेंटर को सुपुर्द कर दीजिये. कागजी कार्यवाई पूरी करने के बाद एक महिला टीटी साथ ले जाकर चाइल्ड केयर को सुपुर्द कर दिया. किशोरी गोपालगंज जिले के दरौली थाना क्षेत्र के बलसेड़ा निवासी बता रही थी. वह अपना नाम कभी काजल तिवारी तो कभी साक्षी तिवारी बता रही थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026