परवेज़ अख्तर/सिवान:- विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की सात वर्षीय बच्ची के साथ हुये दुष्कर्म मामलें की जांच करने के लिए ऐपवा व आइसा ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अनुमति मांगी है. आइसा राज्य कमेटी सदस्य विकास यादव ने कहा कि दो दिनों के अंदर जिला प्रशासन द्वारा विशिष्ट दत्तक संस्थान में जाने की अनुमति नहीं देता है तो आइसा एवं ऐपवा जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगा. उन्होंने कहा कि मासुम बच्ची को न्याय दिलाने तथा दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवायी करने के लिए ऐपवा व आइसा क्रम बद्ध आंदोलन चलायेगी. हमलोग चाहते हैं कि हमारी जांच कमेटी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान जाकर घटना के संबंध में कर्मचारियों तथा बच्चों से बातचीत कर सही बात का पता लगावे. जिला प्रशासन द्वारा आइसा एवं ऐपवा को जांच करने की अगर अनुमति नहीं देता है तो इसका मतलब है कि दुष्कर्म मामलें पर जिला प्रशासन द्वारा पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है.रविवार को ऐपवा नेत्री मालती देवी के नेत्त्व में छह सदस्यीय टीम विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान जांच करने के लिए गयी थी. लेकिन संस्थान की प्रबंधक ने बिना जिलाधिकारी के अनुमति के संस्थान में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गयी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…