Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रेलयात्री का मोबाइल छीन भाग रहा चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

पकड़े गए चोर के पास से एक चाकू भी बरामद

परवेज अख्तर/सीवान:- सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर आयी ट्रेन नंबर 15909 अप (अवध-असम एक्सप्रेस) से एक व्यक्ति को एक रेल यात्री से मोबाइल छीनकर भागते समय रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ लिया. पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रविषेक सिंह जो हुसैनगंज थाने के रेनुआ गांव निवासी बृज़किशोर सिंह का पुत्र है. अभियुक्त के पास से चोरी का एक मोबाइल व एक चाक़ू बरामद हुआ. आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अतुल कुमार एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडे द्वारा टीओपीबी अपराधों की रोकथाम हेतु दिए गये निर्देशों के अनुपालन में उनि श्रवण कुमार शर्मा, कॉन्स्टेबल छोटेलाल गिरी व विकास कन्नौजिया प्लेटफार्म पर गश्त लगा रहे थे. इसी दौरान एक युवक को एक यात्री का मोबाइल छीनकर भागते हुए पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने अपने दो दोस्त अवधेश कुमार व बिट्टू कुमार का नाम बताया है. उसने बताया है कि उनके साथ ट्रेन में चोरी करने की योजना बनाकर चोरी किया था तथा उसके दोनो दोस्त ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने पर ऑफ़ साइड से उतर कर भाग गए. उक्त अभियुक्त व चोरी के मोबाइल व चाकू के साथ राजकीय रेलवे पुलिस को सुपुर्द कर दिया. उन्होंने बताया कि बरामद उक्त मोबाइल की कीमत 14000 रुपये है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026