परवेज अख्तर/सीवान:- नागेंद्र हत्या कांड के फरार आरोपी को मैरवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी दरौली के बलुआ मठिया निवासी दुर्गेश कुमार राम है. वह कांड संख्या 07/19 का नामजद अभियुक्त है. वह एक वर्षों से फरार चल रहा था. पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व उसके घर कुर्की जब्ती की भी कार्रवाई की थी. इस मामले के संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 07/19 के मामले में दरौली थाना क्षेत्र के बलुआ मठिया निवासी दुर्गेश राम को पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक शराब का कारोबारी भी है. वह मैरवा के हरपुर निवासी नागेंद्र राम के हत्या के मामले में फरार चल रहा था. ज्ञात हो कि मैरवा के बरासों नहर के पास मैरवा के हरपुर निवासी नागेंद्र राम की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. इस मामले में मृतक के भाई ने चार लोगों को नामजद आरोपित किया था. जिसमें एक को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि अन्य दो आरोपियों ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था. यह चौथा आरोपी था जो एक वर्षों से फरार चल रहा था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…