Categories: छपरा

सारण के हाई स्कूलों में तीन दिवसीय टीकाकरण का महा अभियान चलेगा

एकमा: इस वर्ष होने वाली मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को कोविड रोधी वैक्सीन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रखंड क्षेत्र के सभी हाई स्कूलों में गुरुवार से शनिवार तक तीन दिवसीय कोविड-19 वैक्सीनेशन का महा-अभियान आयोजित किया जाएगा। जिसमें 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके संबंधित एक ज़ूम एप पर मीटिंग बुधवार को अपराह्न 3.00 बजे आयोजित हुई।

जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र पाराशर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण किशोर महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार सहित सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक गण शामिल होकर तीन दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शत प्रतिशत सफलता हेतु जरूरी विमर्श किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए बीईओ कृष्ण किशोर महतो ने बताया कि उक्त महा अभियान की सफलता के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी हाईस्कूलों, उत्क्रमित माध्यमिक व अपग्रेड प्लस टू स्कूलों के प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने स्कूलों में टीकाकरण केन्द्रों पर संबंधित शिक्षक की तैनाती कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024