जीरादेई: आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर खाक

स्थानीय विधायक ने पीड़िता परिवार को दिया सहायता राशि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखण्ड के छोटका मांझा पंचायत के छोटका मांझा गांव में मंगलवार की देर रात्रि आग लगने से दो मवेसी सहित हजारों की संपति जलकर खाक हो गई। चूल्हे के चिंगारी से आग लग गई। आग छोटका मांझा गांव के मजुद्दीन अंसारी के घर में लगी थी। स्थानीय लोगो ने बताया कि गांव के सभी लोग सोए थे, तबतक मजुद्दीन अंसारी के घर से आग की धुंआ निकलने लगी। घर वालो ने धुंआ देखकर शोर मचाने लगे। परिजनों के शोर मचाने की आवाज सुनकर लोग उसके घर के तरफ दौड़े तबतक आग के लपेट में दो मवेसी सहित घर के अंदर खाने की सामग्री, कपड़ा सहित घर मे रखे नगद सहित सबकुछ जलकर खाक हो गया।

ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  आग लगने से घर के अंदर का सभी समान जलकर खाक हो गया। आग  लगने किं ख़बर मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियो का जमावड़ा लगने लगा। स्थानीय विधायक अमरजीत कुशवहा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान की। तथा सरकार के तरफ से मिलने वाली सहायता राशि के लिए स्थानीय प्रशासन से बात कर मदद करने का निर्देश दिया। स्थानीय मुखिया धर्मशीला देवी ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद किया। सिओ शुभेंदु झा ने बताया कि आग लगने की खबर मिली है। कर्मचारी से जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। सरकार के तरफ से मिलने वाले सभी सहायता को पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024