Categories: पटना

लड़कों से गलत काम करवाती है पटना की एक महिला, झोपड़ी में रहकर महीने में 5 लाख से ज्यादा कमाती है

पटना: राजधानी की एक महिला के कारनामे के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। पटना पुलिस इस महिला की गिरफ्तार के लिए लगातार कोशिश में जुटी हुई है। लेकिन ये महिला अब तक वर्दी वालों के हाथ नहीं लग पाई है। महिला पटना में अपने नेटवर्क आपरेट करती है। इसने अपने गैंग में लड़कों को हायर कर रखा है जो स्कूल और कालेजों के बाहर गलत काम करते हैं। जानकारी के मुताबिक ये महिला झोपड़ी में रहती है और महीने का पांच लाख से ज्यादा कमाती है। पटना पुलिस को इस महिला का नाम और हुलिया के बारे में जानकारी मिल चुकी है। पुलिस का दावा है कि लूट का सोना खरीदने व स्मैक तस्करी करने वाली महिला को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक लूट का सोना खरीदने व स्मैक तस्करी करने वाली महिला को पटना पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। महिला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के लालू नगर स्थित झोपड़ी में रहती हैं, जबकि उसकी एक महीने की आमदनी पांच लाख से अधिक है। हवाई अड्डा थानाप्रभारी ने बताया कि महिला का हुलिया, नाम व पता मिल गया है।

दरअसल, दो अप्रैल को रूपसपुर इलाके से एक महिला से सोने की चेन लूटी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बबलू विश्वकर्मा नामक अपराधी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बबलू ने बताया कि उसने लूटी गई चेन पाटलिपुत्र की एक महिला को आठ हजार रुपये में बेच दी। वह महिला स्मैक तस्करी करती है। उसके गिरोह में कई लड़के हैं, जो स्कूलों-कालेजों के बाहर स्मैक की पुड़िया बेचने जैसा गंदा काम करते हैं। इसके अलावा महिला के संपर्क में कई झपटमार और लुटेरे भी हैं, जिनसे वह लूट के जेवरात खरीदती है। उसकी आमदनी पांच लाख से अधिक हैं, लेकिन पुलिस से बचने के लिए वह झोपड़ी में रहती हैं। उसके कई ठिकाने हैं, जहां वो ऐशो आराम की जिंदगी व्यतीत करती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026