तमंचे पे डिस्को: शादी समारोह में हथियार लहराते नजर आए युवक, पुलिस बेखबर

गोपालगंज में नर्तकी से लिपटकर तमंचे के साथ डांस करते युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो शादी समारोह का है, जिसमें बुलाई गई डांसरों के साथ कुछ युवक हथियार लेकर डांस कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पिस्तौल लेकर न केवल डांस कर रहा है, बल्कि डांस के दौरान ही नर्तकी की ओर ट्रिगर कर उंगलियों को घुमा रहा है। सोचा जा सकता है कि अगर पिस्तौल का ट्रिगर गलती से भी दब गया होता तो क्या हो जाता।

वायरल वीडियो में दिख रहा ये युवक हाथों में पिस्तौल लेकर न केवल डांस कर रहा है, बल्कि डांस के दौरान ही नर्तकी की ओर ट्रिगर पर उंगलियों को घुमा रहा है. जरा सोचिए, इस दौरान अगर कोई अनहोनी हो जाती तो फिर शादी समारोह मातम में बदली जाती. विडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा है कि लगता है हथियार लहराने वालों के मन में कानून का कोई डर नहीं है. वायरल वीडियो में लहराया जा रहा हथियार लाइसेंसी है या अवैध, इसका पता नहीं चल पाया है.

सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा है कि जांच में पता चला है कि वीडियो नगर थाना इलाके के ही यादोपुर रोड का है। हालांकि यह कब का है, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल हम आगे जांच कर रहे हैं। दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026