Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ने के लिए चढ़े युवक की करेंट लगने से मौत, गांव में छाया मातम

शादी की हसरत नही हुई पूरी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर हाट थाना के बेलासपुर गांव के शुक्रवार की सुबह एक युवक ट्रांसफार्मर में बिजली तार जोड़ने के लिए चढा था. युवक की बिजली के सम्पर्क में आने से मौत हो गई. मृत युवक गांव के स्व.मुक्ति साह का 23 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार उर्फ कपूर कुमार है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह में युवक बिजली कटने पर बिना विभग को सूचित किए तार जोड़ने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा तभी अचानक बिजली प्रभावित होने लगी जिसके सम्पर्क में आने पर युवक की मौके पर ही मौत हो गई .आनन फानन में परिजनों ने युवक के इलाज के  स्थानीय निजी चिकित्सक के पास लेकर गए जहाँ चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. युवक के मृत घोषित होने पर परिजनो के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. युवक के पिता एवं माता की मौत बहुत पहले ही हो चुका है.

घटना के सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत युवक पांच बहन व चार भाई में सबसे छोटा भाई है. जिसकी इसी साल कौड़िया के टोला नट पर शादी होने वाली थी परंतु कोरोना के कारण अगले साल मई का दिन मकरर हुआ था. इसकी घर मे तैयारी चल रही थी किसको पता था कि शादी की हसरत पूरी नही होगी. मृत युवक घर पर रहकर अपने माता के साथ रहता था तथा गांव में ही केटरिंग का कार्य करते हुए कभी कभी बिजली का भी काम कर लेता था. युवक की मौत की खबर सुनते ही मुखिया राजकिशोर प्रसाद सहित गांव के दर्जनों लोग पहुचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते देखे गये .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026