Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रुकींदीपुर पंचायत सरकार भवन पर किसान चौपाल का हुआ आयोजन

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दरौंदा प्रखंड के रुकींदीपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन पर शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लाभुक किसानों के आवेदन का सत्यापन भी किया गया। वही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही जैविक खेती करने व केंचुआ खाद उपयोग करने के लिए किसानों को प्रोत्साहन किया गया व केंचुआ खाद का प्रयोग करने को अनिवार्य बताया गया। साथ ही साथ मृदा जांच में मिट्टी नमूना कैसे प्राप्त करे इसके लिए विस्तार पूर्वक किसानों को बताया गया।

इसके अतिरिक्त सहायक तकनीकी प्रबंधक ने आम और लीची में होने वाले रोग और उनके उपचार के बारे मे भी किसानों को बताया। वहीं किसान सलाहकार सुशील तिवारी ने किसानों की आय दोगुनी करने में नकदी फसले, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, कृषि बाजार के बारे में किसानों को अवगत कराया।  इस मौके पर किसान सलाहकार सुशील तिवारी तकनीकी प्रबंधक शरद कुमार बघेल उद्यान पदाधिकारी श्री राम सुमन अनिल कुमार वही किसान विनीत कुमार राजेश सिंह संजय सिंह अनुप सिंह रविशंकर सिंह अध्यक्ष संजू देवी सुनील सिंह उपेंद्र सिंह असित कुमार, कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024