परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के अरंडा हसनपुरा में एक शादी समारोह में साटा पर आये युवक की जनरेटर के करंट लगने से मौत होने की सूचना प्राप्त है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बिते शुक्रवार की रात युवक बरात में अपना पान स्टॉल सटा पर किया था. इस दौरान बरातियों सहित अन्य आगत अतिथियों को शाही अंदाज में पान भी खिलाया. इसी दौरान देर रात जनरेट के करंट के चपेट में आने से घायल हो गया. युवक की करंट से घायल होने के पश्चात वहां क्षणिक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. तभी स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में घायल युवक को इलाज के सीवान ले गये. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक सीवान के दक्षिण टोला का रहने वाला बताया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…