Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सेलौर चट्टी पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, कोहराम

परवेज अख्तर/सीवान:
गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर सेलौर चट्टी के समीप ट्रैक्टर से अपाची बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत घायलावस्था में ग्रामीणों द्वारा पीएचसी पहुचाने के बाद ईलाज के क्रम में हो गयी. दुर्घटना में मौत का शिकार युवक सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र श्रीवास्तव का पुत्र विशाल कुमार(23 वर्ष) है. मिली जानकारी के अनुसार विशाल शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश से किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था कि गुठनी दरौली मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.घायलावस्था में ग्रामीणों ने विशाल को गुठनी पीएचसी पहुचाया जहा उसका ईलाज शुरू हुआ मगर चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुये सीवान सदर रेफर कर दिया.

विशाल के परिजन गुठनी अस्पताल पहुचने के बाद उसे लेकर सीवान जाने लगे उसी क्रम में उसकी मौत हो गयी.हालांकि इसके बाद भी उसके परिजन उसको लेकर सीवान सदर गये.गुठनी पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुची और विशाल के अपाची बाइक को अपने कब्जे लेकर थाने लायी मगर ट्रैक्टर वाला घटना के तुरंत बाद ही अपने गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है मगर में घायल युवक के परिजन अभी तक कोई सूचना या आवेदन नही दिये है और हमने घटनास्थल से बाइक को बरामद कर थाने लाया है.सड़क दुर्घटना में युवक की मौत.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026