परवेज अख्तर/गोपालगंज:- कोरोना वायरस के संकमण में आने से मांझा के एक युवक की मौत सऊदी अरब के मक्का शहर में हो गयी। बताया जाता है कि मांझागढ थाना क्षेत्र के धामापाकड़ गांव के युवक अबरे आलम 45 वर्षीय सऊदी अरब के मक्का शहर स्थित एक कम्पनी में कार्यरत थे।
वह एक वर्ष पूर्व घर से मक्का शहर गये थे, कम्पनी में काम के दौरान ही युवक कोरोना वायरस के संकमण में आने से तीन दिन पूर्व युवक की मौत हो गई। वहीं लांक डाउन के कारण युवक का शव घर नहीं आने के कारण शव का अंतिम संस्कार मक्का शहर में ही हो गयी।युवक की मौत कि सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पत्नी इशरत जहां की रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पति की शव को देखने के लिए पत्नी तरसते रह गयी।।मृतक युवक का तीन पुत्र हैं,बड़ा पुत्र अमीर आलम 14 वर्ष,तौसिफ आलम 11वष तथा तौफिल 4 वर्ष।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…