परवेज अख्तर/सीवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव में एक युवक को गोली लगने का मामला उजागर हुआ है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव के जीतेंद्र तिवारी के 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार तिवारी के पेट में रविवार की दोपहर गोली लगी. परिजनों ने घायल चंदन तिवारी को इलाज के सीएचसी, बड़हरिया लाया लेकिन डॉक्टर ने युवक की नाजुक स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया.
सीवान के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया. गोली कैसे लगी है? किसने मारी है? इन तमाम सवालों का जवाब नहीं मिल पा रहा है. घटना की सूचना पाकर एसआइ राजेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. जो अभी भी घटनास्थल पर बने हुए हैं. पुलिस का कहना है कि गोली कैसे लगी, किसने मारी आदि सवालों का जवाब देने में ग्रामीण असमर्थ हैं. वहीं युवक के परिजन घायल युवक को लेकर इलाज करा रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…