परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना के मीरहाता गांव में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि गमाला पूजा के प्रसाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ कर मारपीट का रूप ले लिया. मारपीट में राजकिशोर मांझी, उसकी पत्नी, छोटे भाई की पत्नी, पुत्र, बहू, पुत्री सहित 12 लोग घायल हो गए.
सभी घायलों का भगवानपुर सीएचसी में इलाज किया गया. घायल राजकिशोर मांझी के आवेदन पर गांव के मंटू महतो, प्रभु महतो, लीलाधर महतो, अर्जुन महतो सहित 26 लोगों को आरोपित किया है. सभी पर उसने जातिसूचक शब्द कहकर गाली गलौज करने तथा लाठी, डंडा, फरसा, सरिया (रॉड) से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है.
जबकि दूसरे पक्ष के बद्री महतो की पत्नी मीरा देवी के आवेदन पर गोलू मांझी, मनीष मांझी, राजकिशोर मांझी, प्रदीप मांझी, विक्की मांझी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. उसने सभी पर लाठी, डंडा से मारपीट करने का आरोप लगाया है. एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…