सीवान में ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया बाइक सवार युवक, घटनास्थल पर युवक की दर्दनाक मौत

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-दरौली मुख्य पथ के सिसवा खुर्द गांव के समीप गुरुवार की दोपहर तकरीबन 3:00 बजे ओवरटेक करने के दौरान एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश परसिया गांव निवासी मुन्ना गोंड़ के 24 वर्षीय पुत्र अभय कुमार गोंड के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर से ट्रैक्टर ट्रॉली पर एक मृतक का शव अंतिम संस्कार करने के लिए दरौली घाट ले जाया जा रहा था। सिंगल रोड होने से पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।

इसी दौरान मैरवा-दरौली मुख्य पथ के सिसवा खुर्द गांव के समीप तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने ट्रैक्टर से क्रॉसिंग लेने के दौरान उसकी बाइक की टक्कर ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई। इसके बाद बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मृत्यु होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी मृतक के गांव इंग्लिश परसिया में आग की तरह फैल गई। इसके बाद आनन-फानन में रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे और मृतक के शव के साथ घोर विलाप करने लगे। वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने मृतक अभय कुमार गोंड़ की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026