सीवान के गोरेयाकोठी में बालू लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

पुलिस कार्रवाई के डर से बालू लदे ट्रक को लेकर भाग रहा था चालक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सीवान-शीतलपुर  मुख्य मार्ग के एसएच 73 पर सिसई के समीप गुरुवार की सुबह तकरीबन 10 बजे पुलिस कार्रवाई की डर से भाग रहे बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने सामने खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित ट्रक लेकर मौके से भागने लगा। जिसके बाद गोरेयाकोठी थाने की पुलिस ने ट्रक चालक को ओवरटेक कर बालू लदे ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में मृतक ट्रक चालक की पहचान जहानाबाद जिला निवासी ईश्वर यादव का 30 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुंदन कुमार पटना से ट्रक लेकर सीवान जा रहा था। गुरुवार की सुबह आज्ञा और सिसई के सीमांत क्षेत्र में सड़क के किनारे अपने ट्रक को खड़ी कर ट्रक के बाहर नाश्ता कर रहा था।

इसी दौरान कुछ दूरी पर वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को देख मलमलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक सड़क से तकरीबन 10 फीट अंदर गड्ढे में जाकर पलट गई। वही इस हादसे में ट्रक चालक युवक की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद पुलिस ने मृतक के पास से बरामद हुए पहचान पत्र के अनुसार पंचनामा तैयार किया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे से संबंधित जानकारी दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गया है। मृतक कुंदन कुमार के परिजन जहानाबाद से सीवान पार्थिक शरीर लेने के लिए निकल पड़े है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026