सिवान में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, बचाने आए दोस्त पर भी किया हमला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में अपराधियों ने युवक का मर्डर कर दिया है। बुधवार की रात आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके शव को नहर में फेंक दिया। वहीं मौके से गुजर रहे एक युवक द्वारा बीच बचाव करने पर उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान जगदीशपुर निवासी सत्येंद्र सिंह के पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में हुई है।

बचाने आए युवक पर चाकू से हमला

घायल जीबी नगर थाना क्षेत्र के नौतन निवासी अमरनाथ ओझा का पुत्र राजीव कुमार ओझा है। राजीव को चाकू हाथ तथा पीठ में लगी है। बताया जाता है कि जगदीशपुर निवासी सुधांशु कुमार बुधवार की रात करीब नौ बजे गांव के नहर पर बैठा था। तभी करीब आधा दर्जन बदमाश वहां पहुंच और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान राजीव अपनी बाइक से उसी रास्ते से धनौता गांव अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। सुधांशु संग मारपीट देख राजीव ने बीच बचाव करने की कोशिश की तभी बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान राजीव घायलावस्था से किसी तरह भाग कर धनौता गांव के एक व्यक्ति के दरवाजे पर पहुंच गिर गया।

हत्या कर शव को नहर में फेंका

उसके शोर मचाने पर कुछ लोग वहां पहुंचे और घटना की सूचना महाराजगंज एवं दारौंदा थाने को दी। सूचना मिलते ही महाराजगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से दो बाइक, तीन-चार डंडा, मोबाइल को जब्त कर सुधांशु की खोजबीन करने लगे। इस दौरान पुलिस की नजर नहर के पानी में उपलाते एक शव पर पड़ी। पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया तथा उसकी पहचान सुधांशु कुमार के रूप में की। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुधांशु की छाती पर तीन-चार चाकू तथा लाठी-डंडे का निशान पाया गया है। बता दें कि सुधांशु चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। उसके पिता सहित पूरा परिवार दूसरे शहर में रहते हैं। वह घर पर अकेला ही रहता था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026