Categories: पटना

वैशाली: चुनावी रंजिश में दबंगों ने जमकर काटा बवाल, घर में लगाई आग, महिलाओं से की मारपीट

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड में बुधवार को पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद चुनावी रंजिश में जमकर बवाल हुआ. इस दौरान दबंगों ने एक घर में आग लगा दी और घर के सदस्यों के साथ मारपीट व गाली-गलौच की. इस हमले और बवाल के कारण काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घर में आग लगाने और मारपीट का आरोप वार्ड सदस्य के उम्मीदवार पर लगा है. इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि निवर्तमान मुखिया सह प्रत्याशी दिलीप पासवान के पोलिंग एजेंट अनिल पटेल से चुनाव संपन्न होने के बाद घर लौटने के दौरान मारपीट की गई. बाद में आरोपियों ने अनिल पटेल के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की गई. घर की महिलाओं ने इस दौरान अपने साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया. घर को आग के हवाले कर देने से उसमें रखा समान जल गया. हंगामा और हिंसा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने वहां का मुआयना किया. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026