दरौली

बुआ के लड़के के साथ सरयू नदी में स्नान करने गये युवक की डूबने से हुई मौत

शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

परवेज अख्तर/दरौली(सिवान):- बुआ के देवरानी की बरखी के दिन बुआ के लड़के के साथ सरयू नदी में नहाने के क्रम में नदी में लापता युवक का शव गुरुवार को घटनास्थल पर मिला. सूचना पर पहुंचे स्थानीय मुखिया, सीओ व थानाध्यक्ष ने शव को गोताखोर व मछुआरे के सहयोग से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. मृत युवक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के उगो कुशहरा गांव निवासी है. वह अपनी बुआ के गांव नेतवार आया था. जहां से बुआ के लड़के साथ दरौली के पंच मंदिरा घाट सरयू नदी में स्नान करने के क्रम में नदी में लापता हो गया था. युवक का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था.

बतादें कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के उगो कुशहरा गांव निवासी रविंद्र ठाकुर की बहन की शादी नेतवार गांव में हुयी थी. बुधवार को उसकी बहन के देवरानी जिवती देवी की बरखी थी. जिसे ले रविंद्र का पुत्र अमित कुमार (22) नेतवार पहुंचा था. अहले सुबह में अपनी बुआ के लड़के संतोष ठाकुर के साथ अमित बाइक से दरौली सरयू नदी के पंच मंदिरा घाट पहुंचा. बरखी को ले वह बुआ के लड़के को स्नान कराने के लिए सरयू नदी पर पहुंचा था. जहां बुआ के लड़के को स्नान करता देख वह भी नदी में स्नान को उतर गया. स्नान करते-करते वह गहरे पानी में चला गया. जहां नदी की धारा तेज थी. देखते ही देखते अमित नदी की तेज धारा में फंस कर अचानक लापता हो गया.

यह देख बुआ के लड़के ने पहले बचाने का प्रयास किया. असफल होने के बाद वह शोर मचाने लगा. उसकी आवाज सुन अगल-बगल से लोग एकत्रित हो गये. इसके बाद अमित की खोजबीन शुरू की गई परंतु उसका कही अता-पता नहीं चला. परिजन अनहोनी की आशंका सहमें हुये थे. इधर गुरुवार की सुबह नदी किनारे टहलने गये दो मजदूरों ने शव को पानी में तैरता देख इसकी सूचना मुखिया लाल बहादुर को दी. इसके बाद गोताखोर बलेश्वर साहनी व भोला साहनी ने नाव के माध्यम से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद परिजनों को सूचना दी. शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना पर सीओ आंनद कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. इधर परिजनों की चीख-पुकार से वातावरण शोकाकुल हो गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026