गुठनी

गुठनी में मिट्टी का दीवार गिरने से एक युवती की मौत, एक बच्ची घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव में मिट्टी के दीवार से बने फुस के मकान गिरने से दब कर एक युवती की मौत हो गयी. वहीं एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. युवती की मौत घटना के कुछ देर बाद ईलाज के क्रम में सीवान सदर अस्पताल में हुई. सोमवार सुबह डरैला गांव के सुभाष राम की पुत्री मनीषा कुमारी (18) अपनी चचेरी बहन खुशी (4 ) के साथ अपने मिट्टी की दीवार वाले फुस के मकान में बैठी थी कि अचानक मिट्टी का दीवार गिर गया और पूरा झोपड़ी गिर पड़ा. दीवार के अचानक गिरने से दोनों बहनें दब गयी. ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दोनों को निकाला.

लेकिन तबतक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. ग्रामीणों ने आनन फानन से गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों को गुठनी पीएचसी लाया. जहां से सीवान सदर रेफर कर दिया गया. सीवान सदर में अभी इलाज शुरू ही हुआ था कि मनीषा ने दम तोड़ दिया. सीवान सदर में मनीषा के शव का पोस्टमार्टम हुआ और शव गांव लाया गया. जहां अंतिम संस्कार किया गया. बताया जाता है कि वर्षा के कारण मिट्टी का पुराना दीवार पानी सोख कर असंतुलित हो गया था. जिसका अनुमान गृहस्वामी को नहीं हो सका था और घर उस समय गिरा जब बच्चे उसमे थे. घर में काफी सामान भी था जो नष्ट हो गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026