परवेज अख्तर/सिवान :- रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राजद नेता व सामाजिक कार्यकता मो. कैफ उर्फ बंटी के नेतृत्व में मास्क वितरण किया गया. क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फॉगिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान राजद नेता ने कहा कि वैश्विक आपदा कोरोना को पराजित करने के लिए हम सभी को सक्रिय व सचेत रहना होगा. जब तक वैक्सीन नहीं मिल जाता है तब तक सोशल डिस्टेंसिंग ही इसका कारगर उपाय है.
मास्क कोरोना से बचाव का प्राथमिक कवच है, जिसके उपयोग द्वारा संक्रमण की संभावना को काफी कम किया जा सकता है. खादी से बना यह मास्क उच्च गुणवत्तापूर्ण है व वॉशेबल है. यह फिर से उपयोग करने लायक और टिकाऊ भी है. उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के सभी गांवों में साबुन, मास्क व सेनिटाइजर का निश्शुल्क वितरण कार्य निरंतर किया जाएगा. साथ ही क्षेत्र को सेनिटाइज्ड किया जाएगा.
क्षेत्रों में मास्क वितरण के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन निरंतर किया जा रहा है. लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के अन्य उपायों के प्रति जागरूक भी निरंतर किया जा रहा है. मौके पर सम्मी, सन्नी कुमार, नदीम अहमद, फैयाज खान, मुन्ना अंसारी, सोनू कुशवाहा, रविंद्र यादव, अंजला भाई, अमजद अली सहित कई लोग उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…