परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार की शाम प्रखंड कार्यालय में सहायक अनुवादक पद पर पदस्थापित शकील अहमद फारुकी के सेवानिवृत्त होने पर प्रखंड के कर्मियों ने उन्हें विदाई दी। मौके पर माला व अंगवस्त्र पहनाकर तथा उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुणाल कुमार तथा मंच संचालन शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने किया। बीडीओ ने उनके कार्यकाल की सराहना की तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।
मौके पर प्रखंड नाजिर विजय कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार यादव, अरुण कुमार, शिक्षक आदित्य कुमार, संजय श्रीवास्तव, उपेंद्र शर्मा, कार्यपालक सहायक सुमंत कुमार शर्मा, सोनू कुमार, रवि कुमार, सना अंजुम, नावेद अली, राहुल यादव, उमाशंकर भगत समेत दर्जनों कर्मी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि अनुवादक फारुकी जून 2009 में योगदान किए थे एवं 30 सितंबर 2022 को सेवानिवृत हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…