परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दाहाबारी गांव के समीप शनिवार को बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक युवक की मोबाइल छीन ली। इस क्रम में युवक द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण बदमाशों का पीछा कर पकड़ लिया, लेकिन मौका पाकर बदमाश द्वारा छीनी गई मोबाइल और बाइक बाइक छोड़ फरार हो गए। बताया जाता है कि सुल्तानपुर दाहाबारी निवासी ओमप्रकाश यादव दाहाबाजारी बाजार में गाड़ी की सर्विसिंग करा रहे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उन्हें हथियार का भय दिखा उनका मोबाइल छीन भागने लगे।
युवक द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और बदमाशों का पीछा किया। इस क्रम में ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने लगे। इस क्रम में बदमाश ग्रामीणों को चकमा देकर छीनी गई मोबाइल व बाइक छोड़ फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाशों की बाइक को जब्त कर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की पहचान में टीम जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…