परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक समीप उचक्कों ने सोमवार को एक महिला को कागज की गड्डी थमाकर उसके पास रखे 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। मामले में पीड़िता ने थाना पहुंच आपबीती सुना कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की पहचान आंदर थाना के मियां के भटकन निवासी प्रभुनाथ साह की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। बबीता देवी ने बताया कि वह आंदर स्थित सेंट्रल बैंक से रुपये की निकासी करने आई थी। 12 हजार रुपये की निकासी की तथा खुदरा कराने की बात कह रही थी।
इस क्रम में दो उचक्के वहां पहुंचे और उसे खुदरा रुपये बताते हुए कागज की गड्डी थमा दिए और उसके पास रखे रुपये लेकर फरार हो गए। जब महिला ने रुपये समझ गड्डी खोली तो उसमें कागज देख शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि महिला ने घटना की सूचना दी है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…