परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस पंडित टोला निवासी धनंजय पांडेय उर्फ नन्हें पाडेय की पत्नी रिंकू देवी ने थाने में आवेदन देते पड़ोसी अर्जुन पांडेय उर्फ मन्नू पांडेय एवं मुकेश यादव समेत 10-12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 22 सितंबर की शाम मेरे पड़ोसी अर्जुन पांडेय उर्फ मन्नू पांडेय तथा मुकेश यादव 10 से 12 अज्ञात अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के साथ आकर मेरे घर में घुसकर मारपीट करने लगे।
इसमें मैं, पति एवं पुत्र तथ मेरी गोतनी घायल हो गई। मनु पांडेय और मुकेश यादव ने मेरे गले से चेन व मधु देवी के कान की बाली छीन ली जिसकी कीमत 70 हजार रुपये है। साथ ही उक्त लोगों ने 10 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीणों के सहयोग से हमलोगों का इलाज सदर अस्पताल हुआ। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी कर छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…