Barharia Siwan News

अब्दुल अजीज खान के मजार पर धूमधाम से हुई चादरपोशी

परवेज अख्तर, बड़हरिया:- गोपालगंज मुख्यमार्ग स्थित मदरसा जामिया तेगिया अनावरुल उलूम के संस्थापक व हेड मुदरीश सूफी अब्दुल अजीज रह का आज पहला उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उनके पुत्र मौलाना अकील अहमद मिसबाही के नेतृत्व में उनके निवास स्थान मुर्गिया टोला से सैकड़ों चादरों के हजारों लोग नारे तकबीर, नारे रिसालत ,जेगमे अहले सुन् नत जिंदाबाद के नारों के साथ जुलूस मदरसा के परिसर में पहुंचे. जहां अब्दुल करीम साहब,अब्दुल मोनाफ,अब्दुल कादिर,डॉ मो मो अनीस आदि चादरपोशी का शुभारंभ किया। उसके बाद अन्य अकीदतमंदों ने अब्दुल अजीज खान के मजार पर चादरपोशी की. उसके बाद कुल शरीफ का मौलाना अबुल हसन की अध्यक्षता में आयोजन किया गया.इसमें मेराज सीवानी,अरशद रजा नूरी,वसीक निजामी,हाफिज मो नूरुलहक ने कलाम पेश किया। इस मौके मौलाना रहमत अली,बेदम सीवानी, हाफिज कौसर,मौलाना हबीब,मौलाना यूसुफ़, शमशाद खान,फहीम खान,शोएब खान आदि के साथ अजीमुल्लाह खान,हाजी सलीमुल्लाह खान,दिलशेर खान,समी खान,हाफिज अब्दुल अजीज,मो एहतेशामुल हक सिद्दीकी, नन्हे खान आदि मौजूद थे. वहीं अरशद बरकाती ने बताया कि बुधवार की रात में आयोजित जलसा में 27 छात्रों की दस्तारबंदी होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026