परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह अभियान जोरों पर चल रहा है। कोईरीगांवा, कुड़वा, सदरपुर, बालापुर, हरदोबारा, भलुआड़ा, बड़हरिया पंचायत में सीओ सह बीडीओ वकील सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की अहले सुबह शौचालय निर्माण के लिए डोर टू डोर जागरुकता अभियान चलाया गया। सीओ ने कहा कि शौचालय से महिलाओं का मान सम्मान बढ़ता है। अभियान की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील की। मौके पर बीईओ अशोक पांडेय, पीओ मो. अजहरुद्दीन, सीडीपीओ मधुलता कुमारी, बीएओ नंदलाल राम, पीपीएस रवि शुक्ला, बीडब्ल्यूओ प्रकाश प्रिय रंजन, मुखिया राजकली देवी, अश्विनी कुमार, एलएस गीतांजलि कुमारी, अर्चना कुमारी, अनुभा रानी, विनय कृति, सेविका रेहाना खातून, अब्दुल मनान अंसारी, पीटीए धीरेंद्र कुमार, अविनाश कुमार थे। हालांकि कोईरीगांवा पंचायत के 14 में से 12 वार्ड में शौचालय निर्माण हो चुका है। मात्र दो वार्ड में शौचालय निर्माण होते ही पंचायत ओडीएफ घोषित हो जायेगा। सीओ ने अनुदान की राशि तुरंत खाते में भेजने का भरोसा दिलाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…