Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दारौंदा पिनर्थु के अभय कुमार बने रूस में विधायक

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के पिनर्थु गांव के किसान परिवार के अभय कुमार सिंह रूस में 2017 के चुनाव में वहां के लोकल असेंबली के विधायक बनने के बाद पहली बार घर पहुंचे। जहां गर्मजोशी के साथ लोगों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि अभय कुमार सिंह पहले पटना में अपने रोजगार के लिए गए थे। वहीं से 1991 में फार्मासिस्ट की डिग्री लेकर व्यवसाय करने गए थे। रूस की जनता में उनकी लोकप्रियता एवं पैठ इतनी बढ़ गई कि उन्हें अक्टूबर 2017 के लोकल असेंबली के चुनाव जीत कर रुलिंग पार्टी के विधायक बना दिया। अभय कुमार सिंह को रविवार को अपने गांव पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। रूस के विधायक अभय कुमार पिनर्थु खुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया सत्यदेव सिंह के चाचा हैं। पूर्व बीडीसी संतोष कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सत्यदेव सिंह, इंद्र दीप मिश्रा, डॉ. संजय सिंह, बच्चा राय, अरुण कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, पंकज, राजेश्वर सिंह, नवनीत कुमार, पंकज सिंह, अमित कुमार, दिलीप कुमार सिंह आदि ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके विधायक बनने पर लोगों में खुशी व्याप्त है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026