Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़हरिया-तरवारा में जाम से जूझते रहे लोग

परवेज अख्तर/सिवान : बड़हरिया एवं तरवारा में रविवार को पूरे दिन जाम लगने से जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं प्रशासन को भी जाम हटाने में काफी फजीहत झेलनी पड़ी। जाम में वाहन रेंगते रहे। जानकारी के अनुसार बड़हरिया मुख्यालय में रविवार की सुबह से लेकर शाम तक यानी पूरे दिन जाम से लोग और यात्री हलकान रहे। जाम से रक्षाबंधन में आने-जाने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बड़हरिया के थाना चौक, जामो चौक, कचहरी मोड़, ब्लॉक मोड़ सहित सभी चौक-चौराहों पर जाम से लोग जूझते रहे। जाम हटाने को ले पुलिस दिन पर मशक्कत करती रही। वहीं तरवारा इंदिरा चौक पर रविवार को जाम लगने से सभी सड़क में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिससे यात्री परेशान हो गए। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस की पसीना छूटने लगे। पुलिस के अथक प्रयास से घंटो बाद जाम की समस्या से निजात मिली और यातायात सुचारू हो पाया, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि अंचलाधिकारी के आदेशानुसार तरवारा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024