परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पंचदेवरी प्रखंड के भृंगीचक निवासी व दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी के निजी सहायक अभिनव मिश्र वहां फंसे पूर्वांचल के मजदूरों के लिए सहारा बने हुए हैं.
दिल्ली में जहां से भी यह सूचना मिलती है कि यहां के मजदूर भूखमरी की स्थिति में हैं,तुरंत उनकी टीम वहां पहुंचती है तथा उन्हें आवश्यकता अनुसार सहायता उपलब्ध कराती है.अभिनव ने बताया कि सलीमपुर व प्रेमनगर से गोपालगंज के नरेश चौधरी,हरि शंकर,किसान कुमार,राधेश्याम,मुकेश कुमार,महेश कुमार,राजेश कुमार,धनंजय यादव सहित कई लोगों ने फोन कर अपनी स्थिति बतायी.
जानकारी मिलने के बाद इन सभी लोगों के पास राशन का पैकेट,मास्क,साबुन तथा जरूरत के अन्य सामान भेजवा दिये गये.दिल्ली में अन्य जगहों पर भी गोपालगंज तथा आस-पास के जिलों के जो मजदूर फंसे हैं,किसी माध्यम से जानकारी मिलने पर उनसे संपर्क किया जा रहा है.हर संभव मजदूरों की मदद भी की जा रही है.उन्होंने बताया कि मदद के साथ-साथ टीम द्वारा मजदूरों को मास्क पहनने,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा बाहर नहीं निकलने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है, ताकि वे संक्रमण से बच सकें.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…