राष्ट्रीय स्कूली अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में अबीबा चांदनी ने किया शानदार प्रदर्शन, हुई सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेल में राज्य के विभिन्न विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने सम्मिलित होकर अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सीवान जिले के कई चयनित प्रतिभागी काफी संख्या में खेल में भाग लेने पहुंचे थे. हुसैनगंज प्रखंड के खुदाईबारी गांव के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया था. वहीं अंडर-14 में खोदाईबारी की मदर टेरेसा की टीम खेल का प्रदर्शन करते हुए स्ट्राईकर खिलाड़ी फुटबॉल के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खगड़िया जिला में परचम लहराकर लौटी है. वहां से अबीबा चांदनी ने सिल्वर मेडल जीतकर आई है. अप्रैल माह में कैम्पस सेलेक्टर्स द्वारा बिहार टीम से अबीबा चांदनी को गोवा या मद्रास खेलने के चयनित किया गया है.

मदर टेरेसा टीम के कोच सोहन लाल ने बताया कि अबीबा चांदनी अधिक जुझारू, मेहनती, आज्ञाकारी, एवं अनुभवी खिलाड़ी के रूप में हमारी टीम में फारवर्ड लाइन के पोजीशन पर स्ट्राईकर के रूप में अच्छा प्रदर्शन करती है. फिर अनेकों मैचों में विजेता बनाने कि भुमिका निभाती आई है. फुटबॉल की खिलाड़ी अबिबा चांदनी ने बिहार राज्य व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल कर अनेकों मेडल जीत चूकी है. वहीं खिलाड़ी अबीबा चांदनी का कहना है कि मैं फूटबॉल के माध्यम से अच्छे खेल का प्रदर्शन कर देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन करना चाहती हूं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026