सिवान: जनता दरबार की निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम

भूमि विवाद के चार मामलों का हुआ निष्पादन

परवेज अख्तर/सिवान: शनिवार को हुसैनगंज थाने में आयोजित जनता दरबार की मॉनिटरिंग करने सीवान एसडीएम रामबाबु बैठा पहुंच गये. प्रत्येक शनिवार को थानों पर होनेवाले को जनता दरबार में तीव्र गति से भूमि विवादों का निबटारा कराने के डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम राम बाबू बैठा पहुंचे थे. भूमि विवाद के मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद के मामलों का निपटारा करने हेतु हुसैनगंज सीओ सुनिल कुमार, बीडीओ राकेश कुमार चौबे, थानाध्यक्ष राम बालक यादव व आरओ जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे‌.

वहीं एसडीएम की देखरेख में हुसैनगंज अंचल क्षेत्र से आठ मामलों में कुल चार भूमि विवादों का निपटारा किया गया. वहीं चार में नोटिस किया गया. एसडीएम द्वारा जनता दरबार में आये विभिन्न मामले खासकर भूमि से संबंधित विवादों का अनुश्रवण करते हुए कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी को कई दिशानिर्देश भी दिया. एसडीएम ने चौकीदारों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि जितने भी नोटिस आपको मिलता है उसका तामिला कराकर समय से थाने में सूचना दें. अगले माह के जनता दरबार में उक्त दायित्वों की समीक्षा की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026